The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज होने वाली हैं। इस बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा होगी। बैठक 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारियों की महत्तपूर्ण बैठक रखा गया है। बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा की जायेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *