The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

माँ से किया वादा बेटे ने पूरा किया,तोगर बने स्टेनोग्राफर, समाज व क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

Spread the love

बीजापुर। कहते है कि इंसान अपनी इच्छशक्ति और लगन से हर नामुमकिन चीज को मुमकिन कर सकता है। इस बात को आज कुटरू जैसे सुदूर गांव के एक आदिवासी युवक ने सच कर दिखाया हैं।जी हां हम बात कर रहे है बीजापुर जिले के कुटरू में रहने वाले आदिवासी युवक शिवशंकर राव तोगर की। शिवशंकर का चयन जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में स्टेनो ग्राफर के पद पर चयन हुआ है। शिवशंकर कुटरू निवासी बंडेराम तोगर व श्रीमती चिन्नक्का तोगर के द्वितीय पुत्र है। पिता के बचपन में ही देहांत हो जाने के बाद बच्चों की शिक्षा माता चिन्नाक्का ने पूरी कराई। शिवशंकर ने स्टेनोग्राफर की पढ़ाई दुर्ग व रायपुर से पूरी की हैं। यही से उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा के लिए स्टेनोग्राफर व स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन किया था। जिसमें शिवशंकर का चयन दोनों में ही हो गया। स्टेनोग्राफर में शिवशंकर ने मेरिड में पहला स्थान लाकर अपनी माँ से किया वादा पूरा कर दिखाया हैं। शिवशंकर तोगर के स्टेनोग्राफर जैसे महत्त्वपूर्ण पद पर चयन होने एवं जिले का मान बढ़ाने पर परधान आदिवासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सकनी चन्द्रिया, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पोरतेक, जिला उपाध्यक्ष राकेश गिरी, बड़े भाई विश्वास राव तोगर, रामैया तोकल, अरुण सकनी, शिवनारायण आलम, तुलसी राम आलम व सर्व आदिवासी समाज व सर्व समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor