The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जिला अस्पताल से ठगी का आरोपी क़ैदी फरार

Spread the love

जिला अस्पताल में आज हड़कंप मच गया जब बंदी वार्ड से विचाराधीन बंदी पंचराम निषाद हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। पंचराम को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था और वह पहले भी जेल से फरार हो चुका है। सिविल सर्जन के अनुसार, पंचराम को डायरिया और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह डॉक्टर द्वारा दवाइयां लिखने के बाद, प्रहरी थोड़ी देर के लिए गया, और लौटने पर देखा कि बंदी फरार हो चुका था। घटना की जानकारी तुरंत जिला अस्पताल चौकी और कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस और अस्पताल कर्मियों ने बंदी की तलाश शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जेलर ने बताया कि पंचराम का हाथ फ्रैक्चर था और उसका प्लास्टर लगवाने के लिए अस्पताल लाया गया था। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में व्यापारियों और मकान मालिकों को ठगी करने के आरोप हैं, और फिलहाल पुलिस इस फरारी की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor