The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन,यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का किया दावा

Spread the love

THEPOPATLAL यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं और यूक्रेनी सैनिकों से उनकी आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इस बीच यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है। रूसी सैनिकों ने कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। वहीं, हालातों को देखते हुए अमेरिका यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor