The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

3 चिटफंड कंपनी के 5 डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में 3 चिटफंड कंपनी के कुल 5 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। कंपनी ने 6 साल में पैसा डबल करने का निवेशकों का झांसा दिया था। जिसके चलते 2132 निवेशकों ने कुल 4 करोड़ 37 लाख 24 हजार 154 रुपए निवेश किए हैं। जब 6 साल बीत जाने के बाद निवेशकों को उनके पैसे नहीं लौटाए गए तो पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान और ओडिशा से 5 डायरेक्टर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इन कंपनियों में लगे थे इतने पैसे
साईं प्रकाश ग्रुप ऑफ कंपनी में कुल 212 निवेशकों ने 91 लाख 7 हजार 112 रुपए का निवेश किया था। वहीं BNP इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनी में 21 निवेशकों ने 79 लाख 7 हजार 430 रुपए निवेश किया। सबसे ज्यादा 1899 निवेशकों ने निर्मल इंफाहोम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में कुल 2 करोड़ 67 लाख 9 हजार 612 रुपए का निवेश किया था। इनमें से दंतेवाड़ा जिला समेत अन्य अलग-अलग जिलों के निवेशक भी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor