The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाई ने खोला भाई का राज,भरमार बंदूक के साथ आरो​पी गिरफ्तार

Spread the love

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा के समीप कोड़ेकसा,डूठामारदी से पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सिरु राम नेताम बताया जा रहा है। आरोपी को पकड़कर पुलिल ने जेल भेज दिया है। आरोपी के सगे भाई मान सिंह नेताम ने मां से मारपीट और घर में भरमार बंदूक रखे होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घर से पकड़ लिया। बरामद भरमार बंदूक की कीमत का मूल्यांकन 7000 रुपये किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *