The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छ. ग. का प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा समागम रायपुर में शैक्षणिक कुंभ का पहली बार आयोजन

Spread the love

रायपुर । राज्य गठन के पश्चात् छत्तीसगढ़ में शैक्षिक व नवाचारी गतिविधियों सहित उपलब्धियों का प्रदर्शन पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा समागम के रूप में दिनांक 14-15 नवंबर 2021 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रायपुर में संपन्न किया जाएगा। शिक्षा के इस राष्ट्रीय कुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल , मुख्यमंत्री छ.ग.विशिष्ट अतिथि के रूप में सलमान खुर्शीद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार ,अजय माकन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दो दिवसीय समागम मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से देश व राज्य के प्रमुख बुद्धिजीवी,शिक्षाविद शामिल होंगे। जिनमे 2019 में अर्थशास्त्र विषय में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी अपने विचारों को लेकर शिरकत करेंगे । राष्ट्रीय शिक्षा समागम में छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक उपलब्धि,नवाचारी प्रयास, आपदाकाल में भी शिक्षा की निरंतरता को बनाए रखने हेतु किए गए अद्वितीय व अथक प्रयास को प्रदर्शनी, प्रस्तुतिकरण, संकलन के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा । इस राष्ट्रीय कुंभ में देश के विभिन्न राज्यो से आए हुए शिक्षको को अपने विचार व नवाचारी गतिविधियों को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा, जहाँ विभिन्न राज्यों की परंपरा, संस्कृति, भाषा, बोली का भी समागम होगा। कोरोनाकाल में जहाँ सांसे रुक रही थी विश्व व देश थम गया था वही छत्तीसगढ़ में चलायमान रही तो शिक्षा जिसे “पढ़ई तुंहर दुआर योजना” ने संजीवनी प्रदान की और विभिन्न माध्यमों से (ऑनलाइन क्लास,मोहल्ला कक्षा, बुल्टू के बोल पेटी वाली दीदी, छतरी वाले गुरूजी) पढ़ाई जारी रही । “स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला” ने गरीब व असमर्थ पालको व बालको का जीवन ही बदल दिया है,जहाँ अंग्रेजी माध्यम से उच्चस्तरीय निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। “महतारी दुलार योजना” ने कोरोनाकाल में खोए हुए अपनो के दर्द पर मरहम लगाया और शिक्षा से वंचित होने के भय के पहले ही सरकार ने उनके आँसू पोछने का काम किया है,जहां प्रतिमाह बच्चो को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है और उनका प्रवेश किसी भी शाला में कराने पर शिक्षा का समस्त खर्च छ.ग. सरकार वहन करेगी के भरोसे को फिर से उन्हें जीवित किया है। अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेता डॉ.अभिजीत बनर्जी जी 14 नवंबर 2021 को समागम में जुड़कर अपने विचारों से हमे लाभान्वित करेंगे। इस राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्देश्य शिक्षा का उन्मुखीकरण कर शिक्षकों को नए विचारों व नवाचार से जोड़ना है, साथ ही छ.ग. में किए जा रहे शैक्षणिक कार्यो का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन व अन्य राज्यो के शिक्षको के नवीन विचारो को अपनाकर शैक्षणिक स्तर को उन्नत व अधिक प्रभावी बनाना है।उक्त जानकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह ,सचिव,स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने दी ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *