The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तीन साल की मासूम बच्ची को राधे राधे कहना पड़ा महंगा, प्रिंसिपल पहुंचा जेल

Spread the love

दुर्ग। जिले में स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडुमर में मदर टेरेसा अंग्रेजी माध्यम स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को प्रिंसिपल ने केवल इस कारण पीटा क्योंकि उसने प्रिंसिपल का अभिवादन राधे राधे कह कर किया। प्रिंसिपल का नाम ईला ईवन कौलविन बताया जा रहा है। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसने प्रिंसिपल का अभिवादन ‘राधे-राधे’ कहकर किया, जिससे नाराज प्रिंसिपल ने बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया और कलाई पर डंडे से मारे।
बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ बीएनएस धारा 115 (2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची अंतर्मुखी है और अभिवादन के दौरान ‘राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल ने गुस्से में यह कदम उठाया। टेप करीब 15 मिनट तक लगा रहा, जिससे बच्ची को मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ीघटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल समेत हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्कूल को बंद कर दिया गया। थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्ची की कलाई पर मारने के निशान मिले हैं, और प्रिंसिपल ने जानबूझकर उसे प्रताड़ित किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor