The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होली त्यौहार को लेकर पुलिस एक्शन मोड़ पर,चौक चौराहों पर 500 पुलिस बल रहेंगे तैनात

Spread the love

जगदलपुर । जगदलपुर शहर में होली के त्योहार को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड़ पर है। पिछले 2 दिनों से शहर में असामाजिक तत्वों के साथ तेज वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं होली में सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला है। यह फ्लैग मार्च बस स्टैंड से होते हुए रेलवे स्टेशन, पीजी कॉलेज समेत शहर के अन्य चौक-चौराहों से निकला।
होली के दिन शहर के हर चौक चौराहों पर करीब 400 से 500 की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। बस्तर जिले के SP जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, शहर में असामाजिक तत्वों के ऊपर लगाम लगाने और कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए हमने सभी चौक चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *