खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के 10 नेताओं ने की टिकट की दावेदारी

Spread the love

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के 10 नेताओं ने टिकट की दावेदारी की है। बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर दो घंटे तक मंथन किया। उसके बाद तीन नामाें का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए तैयार हुआ है। इस पैनल में पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम शामिल है। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार रात पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चुनाव समिति के दूसरे सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.