The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,संगठन चुनाव एक अप्रैल से शुरू कराने का किया ऐलान

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शाम लगभग साढ़े पांच बजे खत्म हो गई है। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने एक बड़ा निर्णय लिया है। नेताओं ने संगठन चुनाव एक अप्रैल से शुरू कराने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक से 15 अप्रैल तक जिलों से जारी होगी प्रारम्भिक सदस्यों की सूची। 16 से 31 मई तक बीसीसी (ब्लॉक)पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इसके बाद एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटियों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। फिर 10 जुलाई से 20 अगस्त तक पीसीसी जनरल बॉडी का चुनाव होगा। और फिर होगा 21 अगस्त से 20 सितम्बर तक होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव। फिर सितम्बर-अक्टूबर महीने में एआईसीसी के कांग्रेस कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इस तरह कांग्रेस पार्टी में बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor