The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भारतीय फौज की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने वाले सेना का नायक गिरफ्तार

Spread the love

THEPOPATLALभारतीय फौज की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में सीआईए स्टाफ पठानकोट की टीम ने एक सैन्य अधिकारी को काबू किया है। सेना में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहे आरोपी की पहचान गुरदासपुर के गांव तलवंडी भारथवाल, बटाला निवासी नवजोत सिंह के रूप में की गई है। वह इस समय पठानकोट के सुजानपुर आर्मी कैंप में तैनात है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ उसका एक साथी भी इस काम में लगा था। दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सैन्य मूवमेंट, जंगी तैयारियों के साथ अन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को मुहैया करवाते थे। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से यह पता चलेगा कि वह कब से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था और अब तक क्या जानकारियां साझा की जा चुकी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *