The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरबा में मचाया भयंकर बवाल

Spread the love

कोरबा । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरबा में भयंकर बवाल कर दिया है। कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित करने से काफी नाराज हैं। उन्होंने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया है।। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने यहां घरों में पथराव किया है। साथ ही 5 बाइक को जला दिया है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ और दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। दरअसल, यहां गुरसियां पंचायत के चौक पर पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा उनके निधन के बाद लगाई गई थी। जिसे 15 दिन पहले किसी ने तोड़ दिया था। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके लिए पार्टी नेताओं ने कोरबा में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *