The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी शुरू,छह स्टूडेंट का पहला जत्था पहुंचा रायपुर

Spread the love

रायपुर। यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। रविवार को छत्तीसगढ़ के छह स्टूडेंट का पहला जत्था रायपुर पहुंचा। ये सभी स्टूडेंट छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हैं। बच्चों ने विमान से उतरते ही छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे लगाए। बच्चों को देखकर उनका इंतजार कर रहे स्वजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मां-बाप अपने जिगर के टुकड़ों को गले से लगा लिए। यह क्षण बेहद ही भावुक कर देने वाला रहा। अपनों से दूर स्टूडेंट भी मां-बाप और रिश्तेदारों से मिलकर रुआंसे से हो गए। यूक्रेन से लौटे बच्चों ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति बेहद खराब है। खरकीव और कीव इलाके में जमकर धमाके हो रही है। हमले से बचने के लिए स्टूडेंट्स बंकर और यूनिवर्सिटी के मेस, हास्टल, मेट्रो में छिपकर रात गुजरनी पड़ रही है। आज अपने वतन पहुंचकर स्टूडेंट्स राहत की सांस ले रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor