The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्य सरकार ने कांग्रेस के छह और नेताओं को दिया मंत्री का दर्जा

Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार ने कांग्रेस के छह और नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया है। इसमें निगम-मंडलों अध्यक्षों और सदस्यों को यह दर्जा मिला है। मंत्री का दर्जा पाने वालों में तीन विधायक भी शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंत्री का यह दर्जा केवल प्रशासनिक शिष्टाचार के लिए होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों में नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया। पहले आदेश में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और विधायक डॉ. प्रीतम राम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। कॉर्पोरेशन के दो अन्य सदस्यों डॉ. विनय जायसवाल और डॉ. के.के. ध्रुव को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इसी आदेश के जरिए छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। एक दूसरे आदेश में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी और तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *