The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

17 लाख के गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने समय समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रूद्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। नहर रोड रूद्री के पास संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार क ० UP 16 AP 2447 को रोककर कार चालक से पुछताछ किया गया कार चालक के द्वारा अपना नाम ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल 30 वर्ष निवासी मुरैना बार्ड क 047 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताया, जिसके कार की विधिवत तालाशी ली गई तालाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में रखे 10 पैकेट कुल बजनी 87 कि.ग्रा. गांजा कीमती 17 लाख 40 हजार रूपये बरामद किया गया ।बरामद गांजा घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल को जप्त कर आरोपी ध्रुव सिंह जाटव को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार आरोपी का नाम – ध्रुव सिंह जाटव पिता मुशीलाल 30 वर्ष निवासी मुरैना वार्ड क 47 महाराजा रोड बिजली घर के पीछे जोहराखुर्द थाना सिविल लाईन जिला मुरैना मध्य प्रदेश।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *