The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देवबलोदा में आज से दो दिवसीय महोत्सव की हुई शुरूआत,जलाभिषेक करने वाले भक्तों का यहां तांता लगना शुरू

Spread the love

भिलाई । भिलाई 3 चरौदा नगर निगम क्षेत्र के देवबलोदा में आज से दो दिवसीय देवबलोदा महोत्सव की शुरूआत हो गई है। सुबह से ही भगवान शंकर के दर्शन कर जलाभिषेक करने वाले भक्तों का यहां तांता लगना शुरू हो गया है। निगम प्रशासन ने यहां भव्य आयोजन की तैयारियां की हैं। महापौर निर्मल कोसरे ने खुद सोमवार को यहां की तैयारियों का जायजा लिया और जो कमियां रह गई थीं उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए थे। महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि देवबलोदा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल्चुरी कालीन प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का आना सुबह से ही शुरू हो गया है। यहां विशाल मेले का आयोजन किया गया है। यहां की पूरी तैयारी देवबलोदा क्षेत्र के तीनों वार्ड पार्षदों की जिम्मेदारी में की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor