सटोरियों के ऊपर हुई कारवाही,3 को किया गया गिरफ्तार

धमतरी। सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल पुलिस ने अंकों के आधार पर सट्टा खिलाते 3 सटोरिये गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से लाखों रुपए की सट्टा पट्टी, नगदी रकम 47110/-रूपये, 2नग मोबाइल बरामद किया गया है।बताया गया कि पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शहर के अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर अंको के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए तलविंदर सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 31 वर्ष साकिन लाल बगीचा वार्ड,लोकेश साहू पिता रेखराम साहू उम्र 23 वर्ष निवास गोकुलपुर और नीरज नाग पिता जनक नाग उम्र 22 वर्ष निवास आधारी नवागांव वार्ड को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 47110/-रुपये, 2 नग मोबाइल, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन बरामद कर धारा 4क जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही तीनों सटोरियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

