Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन विभाग की कार्यवाही : पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 527 में अवैध रूप से चल रहे ट्रेक्टर को किया जप्त

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में वनविभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वनमण्डल कवर्धा के पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 527 में अवैध रूप से चह रहे ट्रेक्टर को परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया पूर्व पूर्णिमा राजपूत, व.क्षे. के द्वारा जप्त किया गया। वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 18081/10 21 फरवरी 2023 दर्ज कर धनंजय ग्राम कुई और कम ग्राम गुड़ा से 01 नग जानडियर ट्रेक्टर हरा रंग, डोंजर, नागर सहित जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। उन्हानें बताया कि राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor