The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 को राजनांदगांव प्रवास पर

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 नवम्बर 2021 को खैरागढ़ एवं राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 10 नवम्बर को दोपहर 12.45 बजे प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपेड दुर्ग से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.05 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 1.05 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक कमल विलास पैलेस के लिए आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे खैरागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संध्या 7.30 बजे सेक्टर-9 भिलाई से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor