The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अबूझमाड़ पीस मैराथन का चौथा सीजन 27 मार्च को होगा आयोजित

Spread the love

नारायणपुर। देश दुनिया में शांति का पैगाम देने के लिए फिर अबूझमाड़ पीस मैराथन का रंग जमने लगा है। इसका चौथा सीजन 27 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और माड़ मैराथन समिति के सदस्यों के द्वारा पत्रवार्ता कर टी शर्ट,पोस्टर और प्रमोशन वीडियो का विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुनील राठौर ने बताया कि नगरवासियों की पहल पर इस बार माड़ मैराथन का चौथा सीजन पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 वी बटालियन के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनु नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष पंडिराम वड्डे, जिला व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलजीत आहूजा,अध्यक्ष पंकज जैन,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सोनू कोर्राम,अबुझमाड़िया समाज के प्रताप मंडावी, रामजी ध्रुव,माड़ मैराथन समिति के अध्यक्ष सुनील राठौर,16 वी बटालियन के कमांडेंड जितेंद्र शुक्ला समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन साल के आयोजन में मैराथन दौड़ ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। शांति का संदेश देने के लिए 27 मार्च को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *