The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

राजभवन के निज सचिव के घर का ताला तोड़कर बाइक व नगदी सहित अन्य सामान चोरी

Spread the love


रायपुर । राजभवन में निज सचिव के पद पर पदस्थ व्यक्ति के घर दिवाल फांदकर चोरों ने नगदी रुपये मोबाइल एवं स्कूटी चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट सिविललाईन्स थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एफ 1सिचाई कालोनी कटोरातालाब रायपुर निवासी राजेश कुमार चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी 13 मार्च को किसी काम से भिलाई आया था।14 मार्च को सुबह 5 बजे उसकी पत्नी ने उसे कॉल करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। चोर आधी रात घर की चार दीवारी फांदकर अंदर प्रवेश कर बेटे के कमरे के अंदर तकिये के नीचे रखे एक नग मोबाईल तथा पत्नी के बेडरूम से एक नग रियल मी मोबाइल तथा आलमारी खोलकर इसमें रखे लेनेवो कंपनी का टेबलेट तथा नगदी रकम लगभग 4 हजार रुपये गैराज में खडी जु​पीटर स्कूटी सफेद रंग की क्रमांक CG-04-ND-8719 चोरी कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *