The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मैनपाट घुमने गए डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


रायपुर। राजधानी रायपुर में परिवार के साथ मैनपाट घूमने गए डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए एवं अन्य सामान चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक महोबा बाजार रेलवे पटरी के डुमर तालाब रायपुर निवासी डा. मुकेश सोनी 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी 11 मार्च को अपने परिवार के साथ मैनपाट अंबिकापुर घूमने गया था। 14 मार्च को जब वह वापस आया तब मकान में लगा मेन गेट का ताला टुटा हुआ था,अंदर जाकर देखने पर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ हुआ मिला व कमरे में रखा आलमारी खुला हुआ था,किसी ने ताला तोड़कर आलमारी में रखा नगदी 2 लाख 20000 रुपये एवं डीएसएलआर कैमरा व 2 नग कैमरा का लैंस तथा अन्य सामान चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।
संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *