The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया फायरिंग,एक जवान को आई हल्की चोटें

Spread the love

सुकमा । सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की है। कैंप में मौजूद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि जवान को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थित अभी ठीक है। इधर मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है। अब तक इस मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार की शाम माओवादियों ने अचानक कैंप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कई नक्सलियों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। इस मुठभेड़ के बाद सुकमा SP सुनील शर्मा खुद कैंप पहुंच गए हैं। इलाका संवेदनशील है और नेटवर्क नहीं होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि आज इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *