The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मदिरा के अवैध विक्रय पर हो सख्त कार्रवाई – आबकारी मंत्री श्री लखमा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Spread the love

रायपुर । वाणिज्य कर (आबकरी) मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज नया रायपुर स्थित आबकारी भवन में आयोजित बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि मदिरा का विक्रय निर्धारित मूल्य पर हो, यह सुनिश्चित करें। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। श्री लखमा ने कहा कि मदिरा के अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय पर भी कड़ी नजर रखी जाए। निर्देशों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त श्री निरंजन दास ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आबकारी नीति का कड़ाई से पालन करवाया जाए। अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय को रोकने के लिए सतत भ्रमण और निरीक्षण करते रहें। सभी लाइसेंसी दुकानों में मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अन्य राज्यों से होने वाले मदिरा के अवैध परिवहन को रोकने के लिए आबकारी जांच चौकियों पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारियों को दिए। उन्होंने अन्य राज्यों से अवैध शराब लाकर बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही एवं जिला बदर की सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव सह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड श्री ए. पी. त्रिपाठी, अपर आयुक्त श्री राकेश कुमार मंडावी, श्री आर एस ठाकुर, संभाग व जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor