The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजधानी में अपराधियों की खैर नहीं, इन इलाकों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Spread the love

रायपुर। राजधानी में बढ़ रही अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बीएसयूपी कालोनी एवं थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के पास स्थित बीएसयूपी कालोनी की चेकिंग की गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान लगभग 400 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही निवारत व्यक्तियों का सत्यापन, बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, अड्डेबाजी/गुटबाजी करने वालों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, अपराधिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की भी चेकिंग कर पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाना भी लाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor