The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अधूरे निर्माणाधीन घर के सैप्टिक टैंक में मिली रिटायर्ड प्यून का लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बालोद। बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झलमला स्तिथ घोटिया में सैप्टिक टैंक में लाश मिलने से सन्सनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लाश अधूरे निर्माणाधीन घर के सैप्टिक टैंक में मिली है,टैंक की गहराई लगभग 10 फ़ीट बताई जा रही है। मौके पर पहंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से सैप्टिक टैंक की खुदाई करवा रही हैं। लाश की पहचान बिजली विभाग से रिटायर्ड 65 वर्षीय महेश कुमार साहू की गई है। बिजली विभाग में प्यून के पद पर था पदस्थ। बताया जा रहा कि 18 सितंबर 2021 से महेश साहू लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। अंडर कंस्ट्रक्शन निर्माणाधीन मकान महेश साहू का ही बताया जा रहा। घटनास्थल पर एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor