The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाईपास में मुरुम चोरी में लगे हाईवा पर खनिज विभाग की कार्यवाही

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। खनिज विभाग द्वारा आज हाईवा से मुरुम चोरी करते एक हाईवा को अपने कब्जे में लिया गया है व खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि बाईपास सड़क पर पिछले कुछ दिनों से अवैध तरीके से मुरुम की चोरी कर आस पास में सप्लाई किया जा रहा है जिस पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर भरत बंजारे अपनी टीम के साथ वहाँ पहुँच मुरुम तस्करी में लगे हाईवा क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 3118 को सड़क में ही पकड़ कर उसे कलेक्ट्रेट लाया गया है जिस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वाहन मालिक का नाम राकेश गुप्ता सिंगारभाट का बताया जा रहा जिनकी गाड़ियां पहले भी इसी तरह के अवैध कामों के चलते खनिज विभाग के हत्थे चढ़ चुकी है। फिलहाल वाहन को पकड़ कलेक्ट्रेट में जब्ती कर रखा गया है व खनिज अधिनियम के तहत इस पर कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor