The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बोरी में बंद मिला महिला का शव,चार संदिग्ध हिरासत में

Spread the love

भिलाई । दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन मरोदा के शिवपारा इलाके में सुलभ शौचालय के पीछे बने सेप्टिक टैंक में गुरुवार की दोपहर 12 बजे बोरी में बंद एक महिला का शव मिला। मृतका का नाम माना साहू बताया गया है। शव बोरी में बांधकर सेप्टिक टैंक के अंदर फेंका गया था। रिसाली निगम की टीम टैंक की सफाई करने पहुंची थी तब गटर में बोरे में बंद शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान 40 वर्षीय माना साहू निवासी शिव पारा स्टेशन मरोदा के तौर पर हुई है। वह लंबे समय से पति से अलग अकेले स्टेशन मरोदा के शिवपारा में रहती थी।
शव की छानबीन में शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor