The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसडीएम दिनेश नाग ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण पकड़ी नकल,केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक को दिया नोटिस

Spread the love

जगदलपुर। एसडीएम दिनेश नाग द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोकथाम के लिए आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नानगुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित परीक्षा केन्द्र में निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष की खिड़कियों में नकल सामग्री पाए जाने पर पर्यवेक्षक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही केन्द्राध्यक्ष को नकल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निरीक्षण दल में खण्ड स्त्रोत समन्वयक गरूण मिश्रा व्याख्याता रामप्रसाद ठाकुर एवं कश्यप भी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *