The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,3 लाख का इनामी नक्सली ढेर,एक जवान घायल

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर जिले के कैका और मौसलमा के बीच जंगलों में पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम ढेर हो गया है। रितेश पुनेम नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/सेंड्रा एलओएस डिप्टी कमांडर था। मौके से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री बरामद हुई है। पुनेम हत्या,आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा था। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक जवान रामलू हेमला घायल हो गया है। वहीं मुठभेड़ के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ222 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *