The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होली से पहले शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात,किसानों के पैरावट को किया आग के हवाले

Spread the love

गौरेला। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के मेढुका गांव में होली शुरू होने से पहले शरारती तत्वों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। यहां किसी ने 12 से ज्यादा किसानों की पैरावट को भूंज दिया है। साथ ही 2 लोगों के घरों में आग भी लगा दी है। घटना के वक्त गांव के लोग सो रहे थे। इसी दौरान ये सब कुछ हुआ। जिसके बाद से ही लोग दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात ये रही कि घर में कोई सो नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर के अंदर रखा दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गया है।घटना के अगले दिन गुरुवार सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। खबर लगते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। अब पुलिस की टीम उन लोगों की तलाश कर रही है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *