The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खबर का असर, पति के साथ छात्रावास में रहने वाली अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कुकदूर के प्री मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास की प्रभारी के साथ उसके पति साथ बालिका छात्रावास में रहते ह। यह खबर प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। इसके बाद सहायक आयुक्त ने जांच कर, प्री मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास के अधीक्षिका संगीता लांझिकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्री मैट्रिक अनु सूचित छात्रावास कुई की अधीक्षिका संगीता लाझीकर के विरुद्ध अपने पति के साथ निवासरत होने संबंधी शिकायत सहायक आयुक्त को प्राप्त हुआ है। शासन के निर्देशानुसार कन्या छात्रावास / आश्रमों में केवल महिला कर्मचारियों से कार्य लिये जाने तथा निवास करने हेतु संबंधी निर्देश हैं। इसके बाद भी शासन के निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना की जा रही है। जो आपके कार्य के प्रति अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है, जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों की विपरीत है। इस कारण नोटिस जारी कर संबंध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने कहा गया है।। अन्यथा विरूद्ध सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor