The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी 20 क्रिकेट मैच में सट्‌टा खिलाते दो गिरफ्तार

Spread the love


जांजगीर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी 20 क्रिकेट मैच में सट्‌टा खिलाते सिटी कोतवाली पुलिस ने दो बुकी को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी टी 20 क्रिकेट मैच में बॉल दर बॉल सट्‌टा खिला रहे थे। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि नैला का युवक मो. तालीब (32 साल) गिन्नी फ्यूल के पास खड़े होकर मोबाइल से भारत और आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच हो रहे मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रुपए, मोबाइल सहित अन्य सामान भी जब्त किए हैं। इसी तरह सूचना पर नेताजी चौक के भोला ज्वेलर्स के पास संजय सराफ (28 साल) को इसी तरह ऑनलाइन इसी मैच में सट्‌टा खिलाते हुए पकड़ा। उसके पास से 2200 रुपए, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *