Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

Breaking: उड़ीसा के रास्ते राजस्थान और हरियाणा में लाखों रूपए का गांजा खपाने की तैयारी में थे तस्कर, गिरफ्तार

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर अवैध शराब, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर मुखबीर से आज सूचना मिली थी कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक अर्टिका कार जिसमें बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर हमराह स्टाफ के साथ बंजारी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर चलित प्लास्टिक बेरिकेट के माध्यम से संदिग्ध अर्टिका कार को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे मारुति अर्टिका कार क्रमांक HR 16 Y 9755 कि तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे डिक्की व नीचे सीट में छुपा कर रखे खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 59.160 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी यशपाल उर्फ अविनाश चौधरी (जाट) पिता रमेश चौधरी उम्र 23 साल ग्राम नाना वास थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान पवन कुमार चौधरी पिता तेजपाल चौधरी (जाट) उम्र 30 साल ग्रामीण नानावास थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। जप्त गांजा की कीमत 600000 रूपये आंकी गई है। आरोपी गांजे को उड़ीसा के रास्ते राजस्थान व हरियाणा के जिलों में खपाने की तैयारी में थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor