The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthState

स्कूली छात्राएं अचानक हो रही बेहोश

Spread the love

कवर्धा। वनांचल के गांव रेंगाखार के माध्यमिक और हाई स्कूल में बीते दिनों दोपहर12.30 बजे तीन छात्राएं अचानक चीखते हुए बेहोश हो गईं। सभी छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कुछ मिनट देखभाल की, लेकिन स्थिति समझ नहीं पाए और चले गए। इसके बाद छात्रावास की अधीक्षिका राधिका खुसरे ने इसे भूत-प्रेत का असर बताया और बैगा बुलाकर झाड़फूंक करवाई, जो करीब दो घंटे तक चलता रहा। बीमार छात्राओं की स्थिति जस की तस रही और अभिभावक उन्हें घर ले गए। अधीक्षिका का कहना है कि यह भूत-प्रेत का साया है और पिछले पांच दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे स्कूल और छात्रावास में अन्य छात्राओं में भय का माहौल बन गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor