The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सैर पर निकली महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई,पुलिस की मार्निंग गश्त को बदमाश ने चुनौती दे डाली

Spread the love

भिलाई। सैर पर निकली एक 58 वर्षीय महिला सेक्टर-5 के पास चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित जवान मौके पर पहुंचे। आरोपित को पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की गई। लेकिन, आरोपित भागने में सफल रहा। दरसल चेन स्नेचिंग और लूट जैसी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मार्निंग गश्त की शुरुआत की है। पुलिस के 100 से अधिक जवान रोजाना सुबह पांच से नौ बजे तक शहर में गश्त कर रहे हैं। ताकी इस तरह की घटना को रोकी जा सके और यदि घटना होती भी है तो बदमाश को पकड़ा जा सके। लेकिन, पुलिस की इतनी तैयारियों के बीच एक बदमाश ने फिर से पुलिस को चुनौती दे डाली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor