The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जी-20 सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू, पढ़े पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले साल 22-23 सितम्बर को प्रस्तावित जी-20 देशों की चौथी स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक होगी। राज्य सरकार ने बैठक को लेकर व्यवस्था संबंधी प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवा रायपुर स्थित राज्य मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्यसचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक हुई और जी -20 देशों की बैठक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से व्यापक चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन ने बैठक को लेकर 22-23 सितंबर 2023 की तिथि प्रस्तावित की है। इसके अलावा नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट को उपयुक्त स्थल के रूप में प्रस्तावित किया है। बैठक के लिए सचिव अन्बलगन पी. को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह प्रोटोकॉल व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी आयुक्त जनसंपर्क दीपांशु काबरा और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अनिल कुमार साहू व राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी अरविंद सिंह को नियुक्त किया गया है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor