The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रायपुर आएंगे पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला, जाने क्या है कारण

Spread the love

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला 22-23 दिसंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।अब्दुल्ला राजधानी में पारिवारिक और पुराने मित्र शिव ग्वालानी के यहां पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री अब्दुल्ला को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। उनके लिए वीआईपी गेस्ट हाउस पहुना में रूकने की व्यवस्था के साथ- साथ सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जानकारों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री श्री अब्दुल्ला पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 22 दिसंबर को शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 23 दिसंबर की सुबह 9.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor