The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्थलगांव इलाके में हाथियों का कहर,6 ग्रामीणों के घरों को तोड़ा

Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के तपकरा, बगीचा, पत्थलगांव इलाके में लगातार जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वहीं 12 अप्रैल की देर रात 5 जंगली हाथियों का एक दल सरगुजा के सीतापुर से होकर जिले के पत्थलगांव वनपरिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिलडेगी, सराईटोला और डुमरबहार गांव में आ धमका। यहां हाथियों के दल ने 6 ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया। साथ ही उनके घरों में रखे अनाज को चट कर गए और रवि फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पत्थलगांव वन अमला मौका पर पहुंचा और हाथियों को इलाके से खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश भी दे रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor