The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 कर्मचारियों की एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया जारी

Spread the love

THEPOPATLAL /रायपुर। रायपुर में जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने धरसींवा विकासखंड के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण के 85 संकुल समन्वयकों की बैठक रखी थी। बैठक में 12 संकुल समन्वयक अनुपस्थित मिले थे, जिनका एक दिन का वेतन काटने के लिए डीईओ ने आदेश जारी किया है। बतादें कि कोरोना काल में बच्चों की लर्निंग क्षमता कमजोर हो गई है।
बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधार में लाने के लिए डीईओ ने सभी संकुल समन्वयकों को निर्देश दिया है कि वह बच्चों के हिंदी और गणित के कौशल विकास के लिए काम करें। स्कूल स्तर से लेकर बच्चों को घर में भी एक-एक घंटे हिंदी लिखने और पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार गिनती-पहाड़ा और गणित के साधारण जोड़, बाकी, गुणा, भाग आदि संक्रियाएं आनी चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor