The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

रूस और यूक्रेन के बीच शांतिवार्ता में ​नहीं निकला न​तीजा,और एक भारतीय छात्र की मौत

Spread the love

THEPOPATLAL यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां ​दिन हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की कोशिश की गई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। भारत सरकार अपने नागिरकों को निकालने के लिए लगातार काम कर रही है। अब खबर है कि युद्ध के 6 दिनों में 2 भारतीयों की मौत हो चुकी है। 02 मार्च को एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 2 मार्च को दोनों देश दूसरी बार बातचीत कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खार्किव में हुए रूसी हमले के दौरान पंजाब के रहने वाले एक छात्र की यूक्रेन में मौत हो गई है। यूक्रेन के खार्किव में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कर्नाटक के एक छात्र की बीते दिन मौत हुई थी। भारतीयों की वापसी के लिए लगातार मोदी सरकार बातचीत और काम कर रही है। भारतीय वायुसेना को भी इस काम में लगा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूक्रेन में 27 फरवरी तक 406 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *