The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आसान पेपर से 10वीं के स्टूडेंट्स के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई है। जिसमें पहला पेपर हिंदी विशिष्ट का था। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। 12वीं की तरह ही 10वीं की परीक्षा का समय भी सुबह 9 से दोपहर 12.15 तक रखा गया है। बता दें कि 2 साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन मोड पर एग्जाम दिलाने जा रहे हैं। परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 3 लाख 80 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश भर में 6, 743 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों को सैनिटाइजर और मास्क के उपयोग के साथ तमाम छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor