The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

उधार दिए रुपए वापस मांगने पर टंगिये से किया प्राणघातक हमला, हत्या के प्रयास में मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक युवक को टंगिया से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में कराई गई है ।
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर देवास बस्ती रायपुर निवासी सोहेल मरकाम 19 वर्ष ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह कबाड़ी का काम करता है, 27 अगस्त की रात 8:00 बजे सुभाष नगर शौचालय के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा था तभी बाबू चौहान पिता सचिन चौहान से उधार दिए हुए 500 रुपए वापस वापस मांगा इस पर वह भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखें टंगिये से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया। चोट लगने से उसके सिर से खून बहने लगा ,जिसके बाद वह भागकर थाने पहुंचा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *