The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शनिवार की देर शाम एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित सोने चांदी के गहने एवं घरेलू सामान चोरी कर लिये।घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा निवासी डॉ आलोक चंद्र अग्रवाल 55 वर्ष ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का जल विहार कॉलोनी तेलीबांधा में पैतृक मकान है उक्त मकान में ताला लगा रहता है। 19 अगस्त को वह जाकर मकान के अंदर देखा था सब ठीक-ठाक था, शनिवार की शाम परिचित ने फोन करके बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है, जिसके बाद वह पैतृक मकान में जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था टीवी, ऐसी बर्तन तथा पेटी और आलमारी में रखे सोने -चांदी के गहने एवं नगदी ₹15000 किसी ने चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 कहते हैं अपराध कायम कर मामला दर्ज कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *