The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर पुलिस का चाकूबाजी व अन्य घटनाओं पर लगातार नियंत्रण, अपराध करने से पहले दो आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजी व अन्य घटनाओं पर लगातार नियंत्रण करने के उद्देश्य से धारदार हथियार एवं पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस रखकर घुमने वालों की पतासाजी कर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। इसी क्रम में 15 नवंबर को थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 465/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी डी. राहुल राव पिता डी. लिंग राज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। थाना धरसींवा के अपराध क्रमांक 647/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी उत्तम देवांगन एवं अन्य 1 तथा अपराध क्रमांक 648/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी योगेश देवांगन को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चाकू तथा थाना खमतराई के अपराध क्रमांक 752/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी विकास चैधरी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल व 08 नग जिंदा कारतूस जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor