The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन लूटकर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग। जिले में महिला अधिकारी के साथ लूट की वारदात को आरोपियो ने अंजाम दिया है। लूट का ये अपराध राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निज निवास के आस-पास की घटा है । ताम्रध्वज साहू के घर से करीब 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर आरोपियों ने महिला राजस्व निरीक्षक प्रतिमा दिल्लीवार की गले मे पहने सोने के चैन को छीना और उसने दूसरे सामान भी लूटने की कोशिश की, लेकिन हमने विरोध किया तो भाग गए । घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दुर्ग की पुलगांव पुलिस मामले में जांच कर रही है। महिला अधिकारी ने मामले की लिखित शिकायत पुलगांव थाने में दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *