The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे,चेतेश्वर पुजारा,ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लगा झटका,सालाना कॉन्ट्रैक्ट में झेलनी पड़ी डिमोशन

Spread the love

THEPOPATLALभारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो चुके मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी डिमोशन झेलनी पड़ी है। इनके साथ-साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी झटका लगा है। पहले इन तीनों खिलाड़ियों को ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ था। अब रहाणे और पुजारा ग्रेड B में आ गए हैं। वहीं, पंड्या को ग्रेड C में रखा गया है। विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा को ग्रेड B से डिमोट कर ग्रेड C में रख दिया गया है। पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट में 28 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। हालांकि इस बार सिर्फ 27 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। मौजूदा समय में BCCI कॉन्ट्रैक्ट की चार कैटेगरी है। सबसे ऊंची कैटेगरी A+ है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं। A कैटेगरी के खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम इंडिया को उनकी जरूरत के लिहाज से ग्रेड तय किए जाते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor