The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक बाइक को चपेट में लेकर गिरा ओवरब्रिज से नीचे,4 लोगों की मौत

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग में गुरुवार देर रात एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुल पर ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए उन्हें लेकर सीधा नीचे जा रही पिकअप पर गिरा। मृतकों में ट्रक चालक सहित बाइक सवार तीन लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। इस दौरान चालक का शव ट्रक में ही फंस गया। उसे 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार देर रात 12 से 12.30 बजे के बीच की है। दुर्ग से धमधा की ओर जा रहे ट्रक ने धमधा नाका रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर सामने आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर मुकेश बारले 45 वर्ष इतनी ज्यादा रफ्तार में था कि सामने से आ रही बाइक को देखकर ट्रक कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे वह बाइक को चपेट में लेते हुए ब्रिज के नीचे गिर गया। घटना में बाइक सवार तीन लोगों व ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ब्रिज से नीचे गिरने के चलते ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे।
इन लोगों की हुई दुर्घटना में मौत
सड़क दुर्घटना में बालोद सिफोसा निवासी ट्रक ड्राइवर महेश बारले पिता गेंदलाल, बाइक सवार दुर्ग लुचकी पारा निवासी तौसिफ खान 26 वर्ष पिता स्व. हनीफ खान, दुर्ग तकियापारा निवासी साहिल खान 23 वर्ष पिता शेख करीम और दुर्ग चुलकी पारा निवासी मो. अमन 26 वर्ष पिता मो.उसमान की मौत हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor