The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मैनपुर-देवभोग में दिखे भूकंप के हल्के झटके,मकानों की दीवारों पर आई दरारें

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांवों में दिखा। तीव्रता काफी कम होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। झटकों के डर से लोग थोड़ा डर जरूर गए। जिले में मौसम विभाग नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। कुछ दिन पहले भी ओडिशा के कंधमाल जिले में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor